पंचकूला: चुनाव के मद्देनजर व्यावसायिक मात्रा में अवैध शराब की सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम: DCP पंचकूला
पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के मध्यनजर अवैध शराब की तस्करी पर कडी कार्रवाई करते हुए पुलिस उपायुक्त ने कहा की लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर आमजन से अपील, अवैध शराब की सूचना देनें वाले को 1 लाख रुपये इनाम दिया जायेगा,पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा राज्य में लोकसभा चुनाव -2024 के मध्यनजर आचार सहिंता लगी हुई हैं।