पन्ना: वार्ड 11 में सड़क और नाली निर्माण से पुरानी सड़क क्षतिग्रस्त, नालियों का पानी बहने से परेशानी
Panna, Panna | Nov 20, 2024 पन्ना जिले के वार्ड नंबर 11 में विगत दो महीने पहले शुरू हुआ सड़क और नाली निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। निर्माण कार्य के दौरान पुरानी सड़क पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई है, जिससे वार्ड के निवासियों को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।