अकबरपुर: अकबरपुर में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से जनता परेशान, राजद ने 24 घंटे में सुधार नहीं होने पर चक्का जाम की दी चेतावनी
अकबरपुर प्रखंड में लगातार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार चौधरी ने फतेहपुर पावर ग्रिड के सहायक अभियंता को आवेदन देकर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है। उन्होंने कहा कि बार-बार बिजली कटने और लो वोल्टेज के कारण आम लोगों परेशान है।