पीपलू: ग्राम सोहेला में बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों में हुआ नुकसान, किसान मायूस
Peeplu, Tonk | Apr 3, 2026 पीपलू उपखंड क्षेत्र ग्राम सोहेला में शुक्रवार को अचानक बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई।बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। इसके चलते गेहूं ,जो, चना की फसलों में नुकसान हुआ है। ओले गिरने से किसान खासे मायूस हुए हैं।