बीरगांव नगर निगम में आयोजित "संवाद से समाधान तक" समाधान शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों ने जमीन का पट्टा नहीं मिलने, प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त लंबित होने, बढ़े हुए बिजली बिल और पेयजल संकट जैसी गंभीर समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
कई वार्डों के रहवासियों ने बताया कि लंबे समय से पट्टा और पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, जबकि कई क्षेत्रों में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। समाधान शिविर में जनता ने अपनी समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की।
वीडियो में देखें समाधान शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं और अधिकारियों की प्रतिक्रिया।
#Birgaon #SamadhanShivir #PMAwasYojana #Patta #WaterProblem BijliBill BirgaonNews RaipurNews ChhattisgarhNews LocalNews BirgaonTimes