नीमडीह: पितकी रेलवे फाटक के पास टिप ट्रेलर की चपेट में आया साइकिल सवार, दोनों पैर कुचले, गंभीर हालत में एमजीएम रेफर
नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-32 टाटा–पुरुलिया मुख्य मार्ग पर स्थित पितकी रेलवे फाटक के समीप रविवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार टिप ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंगड़ीडीह (जाहिरा) गांव निवासी कालीचरण गोप उर्फ कालिया साइकिल से जा रहा था. इसी दौरान पितकी रेलवे फ