गया टाउन सीडी ब्लॉक: IG विकास वैभव ने जनता दरबार में आए हुए सभी पीड़ितों की एक-एक कर सुनी शिकायतें, संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए ए निर्देश
गया जी मगध पुलिस कार्यालय में आज शनिवार को आयोजित जन जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आमजन अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण को लेकर उपस्थित हुए। पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव द्वारा सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 13 जून शनिवार की दोपहर 1 बजे आईजी विकास वैभव ने दी है।