मंदसौर: मंदसौर वार्ड 21 में सड़क, नाली और गंदगी की समस्या से परेशान रहवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
मंदसौर के वार्ड क्रमांक 21 में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका और क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन किया,लोगों ने आरोप लगाया कि नालियों की सफाई,पानी निकासी,सड़क और गंदगी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है,कई बार शिकायत और सीएम हेल्पलाइन पर आवेदन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है,