हज़ारीबाग: दबंगों ने महिला के आने जाने के रास्ते को बाउंड्री देकर किया बाधित
कटकमसांडी थाना क्षेत्र के सुलमी गांव में बसंती देवी पति शंकर साव के बने मकान के सामने दबंगों ने बाउंड्री देकर उसके आने जाने के रास्ते को बाधित कर दिया। इस संबंध में पीड़िता बसंती देवी ने कटकमसांडी सीओ सविता सिंह, थाना प्रभारी देवदत कुमार, एसडीओ शैलेश कुमार, एसपी अरविंद कुमार सिंह और डीसी नैंसी सहाय को भी पत्र लिखकर जानकारी दिया है।