हज़ारीबाग: हजारीबाग शहर के धोबिया तालाब के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 3.46 करोड़ रुपये
हजारीबाग शहर के धोबिया तालाब का सुंदरीकरण का कार्य 3.46 करोड़ की लागत से किया जायेगा।इसमें 2.96 करोड़ रुपये तालाब के सुंदरीकरण और करीब 50 लाख रुपये देखभाल के लिए खर्च किया जायेगा।सुंदरीकरण का काम वर्ष 2025 में पूरा हो जायेगा।सुंदरीकरण को लेकर गहरीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह निर्माण नगर निगम की अमृत योजना के तहत किया जायेगा।