बेंगाबाद: ताराटांड़ खुटरी निवासी गिरजा राम की ट्रेन से कटकर मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ताराटांड़ खुटरी निवासी गिरजा राम की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। सोमवार को 2 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया गया। मिली जानकारी के अनुसार गिरजा राम आपने बेटी के घर मिर्जागंज गया हुआ था सुबह गरहाटांड रेल पटरी पर तीन हिस्से में इसका शरीर बिखरा हुआ पाया गया ।जिसके बाद आस पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।