बेंगाबाद: चेंगरबासा में राशन गबन के विरोध में कार्ड धारकों ने पीडीएस संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया
सदर प्रखंड के चेंगरबासा गांव में पीडीएस संचालक द्वारा विगत अप्रैल माह का राशन गबन कर लिए जाने के खिलाफ कार्डधारकों ने सोमवार को 1 बजे विरोध प्रदर्शन किया।ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने ग्रामीणों के विरोध को ताकत देते हुए प्रशासन से इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।