मंडला: जबलपुर: बरगी डैम में क्रूज डूबने से 9 की मौत, मंडला के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, रखा 2 मिनट का मौन
Mandla, Mandla | May 1, 2026 जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत पर शुक्रवार को शाम 4:00 बजे मंडला जिले के पत्रकार साथियों ने लोक सेवा कार्यालय के सामने शोक सभा आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया ठाकुर ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जानकारी दी।