बिंदकी: सिकंदरपुर गांव में अज्ञात कारण से लगभग 8 बीघा में लगे विलायती बबूल और लगभग 80 कुंतल लाही का भूसा जला, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर में रविवार की सुबह 9 बजे अज्ञात कारण से सिकंदरपुर गांव निवासी नागेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह के 8 बीघा क्षेत्रफल में लगे विलायती बबूल के पेड़ों में आग लग गई। आग धीरे-धीरे बढ़कर नाले को पार करते हुए दोपहर बाद धनंजय सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह के खेतों में पहुंच गई। जिससे लाही का 80 कुंतल भूसा जल गया।