श्री करणपुर: श्रीकरणपुर में नशेड़ी युवक का आतंक, चोरी की घटना में चोर को पुलिस को सौंपा गया
Shree Karanpur, Ganganagar | Apr 25, 2026
श्रीकरणपुर में नशेड़ी युवकों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में एक युवक चोरी का सामान उसी दुकान पर बेचने पहुंचा, जहां दुकानदार को शक हुआ और उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले आटा चक्की से नगदी चोरी की घटना भी हुई थी।