बरेली: सीबीगंज में पुलिस ने शिकंजा कसा, 3 वारंटियों को दबोचकर कोर्ट से सीधे जेल भेजा
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर चली इस कार्रवाई में गिरीश कुमार, रहीश मियां और बाबूराम उर्फ बाबू को पकड़ा गया। सभी पर कोर्ट से वारंट जारी थे और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया है।