बाह: अरनोटा में करंट लगने से मासूम बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव अरनोटा में सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। खेलते समय तीन वर्षीय मासूम बच्चा विद्युत पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत बच्चा गांव के निवासी मवासी राम का पौत्र था। मवासी राम ने बताया कि घर के बाहर लगे विद्युत पोल के अर्थिंग वाले तार में करंट आ रहा था।