बाह: पिनाहट में पुलिस की पिटाई से टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल, कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश
थाना पिनाहट क्षेत्र के नंदगांव चौराहे पर रविवार शाम एक दरोगा द्वारा टेंपो चालक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया। पिटाई में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक हाथ टूट गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे चौराहे पर एकत्रित होकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे भाजपा चेयरमैन प्रतिनिधि आजाद बाबू