दादी मां की सातवीं पुण्यतिथि पर वृद्ध आश्रम में भोजन दान व फल वितरण, परिजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
रायबरेली। पूज्य दादी मां फूलमती मौर्या, भूतपूर्व प्रधान, की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिजनों द्वारा श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शुभम मौर्य की ओर से वृद्ध आश्रम में भोजन दान एवं फल वितरण कार्यक्रम कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों और उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय फूलमती मौर्या को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया और अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को भोजन कराया गया तथा फल वितरित किए गए। आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा करना स्वर्गीय फूलमती मौर्या के संस्कारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का एक माध्यम है।
परिवारजनों ने कहा कि दादी मां की मधुर स्मृतियां, उनका स्नेह, आदर्श, मार्गदर्शन और आशीर्वाद आज भी परिवार के सभी सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित सेवा कार्य के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर हिमांशु वैश्य ‘मुन्ना’, अभिषेक मौर्य, सत्यम यादव, शीतांशु मौर्य (नेता, कांग्रेस), साक्षर पटेल (प्रदेश सचिव), योगेंद्र मौर्य, आदेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वर्गीय फूलमती मौर्या के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए आदर्शों एवं सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि पुण्यतिथि पर इस तरह के सेवा कार्य ::???
Rae Bareli, Raebareli | Sep 16, 2026