मेहनगर: तरवां थाना की पुलिस टीम ने रंगदारी वसूली और जानलेवा हमले में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर गैंग के 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । तरवां पुलिस ने रंगदारी वसूली व जानलेवा हमले में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर गैंग के चार अभियुक्तों गंगा यादव उर्फ शिवबालक यादव, विनोद यादव, संतोष यादव और वीरेंद्र यादव को विरनईया मोड़ से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।