समस्तीपुर: AISA कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, छात्र सोनू कुमार को दी श्रद्धांजलि
BPSC की 70वीं CCE प्री परीक्षा में हुए पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र सोनू कुमार की मौत को लेकर आयशा के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात करीब 8:00 बजे अंबेडकर छात्रावास से कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके वक्ताओं ने कहा कि सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण 25 साल के युवा सोनू कुमार ने जान दे दी।