बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने जुआ खेलते 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए 63 हजार से अधिक नकद रुपये
फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम तर्क परौली में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को बुधबार को 4 बजे करीब गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।