सुसनेर: जीरापुर रोड पर गेलाना के समीप सड़क हादसा, सुसनेर के दो बाइक सवार युवक गंभीर घायल, आगर रेफर
शुक्रवार दोपहर 3 बजे जीरापुर रोड पर ग्राम गेलाना के समीप 1 बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में सुसनेर निवासी 25 साल के अमन पिता गोपाल सोनी व 25 साल के मोहित पिता महेश चौहान गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डायल 112 पर तैनात SI अनिल शर्मा के द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया। यह डॉ शोन्ति भटनागर के द्वारा दोनो का प्राथमिक इलाज कर आगर रैफर किया गया।