बिलग्राम: अहमदपुर स्थित यादव ढाबा के पास परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल
बिलग्राम थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बीएससी की परीक्षा देने के लिए श्रीमती राधा देवी श्रीकृष्ण शास्त्री महाविद्यालय मुशर्रफाबाद जा रहे थे। हादसा अहमदपुर स्थित यादव ढाबा के पास हुआ। घायलों की पहचान मंगली पुरवा फाटक निवासी गोविंद और उसकी चचेरी बहन पायल के रूप में हुई है।