चन्द्रपुरा: चंद्रपुरा: नशे में युवक ने स्टेशन रोड स्थित बोल बोम पूजा भंडार के पास कुएं में कूदकर जान दी
बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को 4 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी। स्टेशन रोड स्थित भीड़भाड़ वाले बोल बम पूजा भंडार के पास एक युवक ने दिनदहाड़े कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रेम नगर, चंद्रपुरा निवासी शंकर रविदास के 23 वर्षीय पुत्र विकास रविदास के रूप में हुई है....,