फतुहा: नदी थाना पुलिस ने मौजीपुर चिमनी भट्ठा के पास से 33 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jun 18, 2026 नदी थाना पुलिस ने मौजीपुर चिमनी भट्ठा के पास से 33 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज मौजीपुर गांव निवासी रोहन कुमार है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि सूचना मिली की चिमनी भट्ठा के पास शराब धंधेवाज द्वारा दियारा क्षेत्र से शराब लाकर बेचने का काम किया जा रहा है। शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।