भोरे: डुमरिया गांव में आपसी विवाद पर पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई, जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर पाटीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों से लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों के लिखित शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें प्रथम पक्ष से पीड़ित विजय पटेल ने मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष से गीता देवी ने मारपीट कर मंगलसूत्र छिनने का आरोप लगाया है।