भदेसर: भदेसर मुख्य सड़क पर बारिश ने रोकी रफ्तार, जलभराव से 100 मीटर तक रास्ता ठप, राहगीर और वाहन चालक परेशान
मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर उपखंड मुख्यालय में सोमवार को हुई बारिश के बाद मुख्य सड़क पर पानी भर गया। भेरुजी बस स्टेशन से पुलिस थाना बस स्टेशन के बीच करीब 100 मीटर तक जलभराव हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर खेत मालिकों द्वारा मिट्टी डालने से पानी की निकासी बंद हो गई है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशा