लातेहार: भाकपा माले की जिला बैठक में संगठन विस्तार व जनसंघर्ष पर मंथन
भाकपा माले लातेहार जिला कमिटी की एक दिवसीय बैठक सोमवार को बरवाडीह में जिला सचिव बिरजू राम की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पोलित ब्यूरो सदस्य सह पलामू प्रमंडल प्रभारी हलधर महतो शामिल हुए। बैठक की शुरुआत दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देकर की गई। संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंघर्ष के मुद्दों पर चर्चा हुई।