सिवनी: डूंडासिवनी पुलिस ने सूने घर में चोरी करने वाले तीन नाबालिगों को किया गिरफ्तार, ₹1 लाख के जेवर बरामद
Seoni, Seoni | Apr 6, 2026 सिवनी के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र में सूने घर में हुई चोरी का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। जनता नगर निवासी रामदयाल यादव के घर का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवर और नगदी चोरी की गई थी।