बिशुनपुरा: अज्ञात मोटरसाइकिल ने महिला को मारी टक्कर, इलाज जारी
गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के दानरो नदी पुल के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में करुआ कला गांव निवासी 45 वर्षीय कलिंदा देवी घायल हो गई। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब हुई, जब वह बिशुनपुरा स्थित अपने रिश्तेदारी से घर लौट रही थी। वह आटो पकड़ने के लिए खड़ी थी, तभी मोटरसाइकिल सवार ने चपेट में ले लिया।