बक्सर: करीब 20 साल बाद शहर के लोगों को कवलदह सरोवर में मिलेगा नौका विहार करने का आनंद, शीघ्र होगा कार्य पूरा.
Buxar, Buxar | Jun 28, 2024 तकरीबन बीस साल बाद शहर के लोगों को अब जल्द ही नौकाके विहार करने का भी मौका मिलेगा. लोग अपने परिवार के साथ नौका विहार का आनंद अपने शहर में ही ले सकेंगे. नगर के स्टेशन रोड स्थित कवलदह सरोवर पार्क को वन विभाग इको टूरिज्म के नक्शे पर लाने के लिए काम कर रहा है. कुछ माह पहले ही सरोवर के जीर्णोद्धार का काम पूरा करके आम जनता के लिए वन विभाग ने खोल दिया है.