मरवाही: मरवाही क्षेत्र के एक गांव में पति के घर न रहने पर छत पर सोई महिला से दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज होते ही आरोपी फरार
मरवाही थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। रात में छत पर सो रही महिला के साथ उसके पड़ोसी ने यह हरकत की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। मरवाही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मरवाही के एक गांव में रहने वाली महिला अपने घर की छत पर सो रही थी। उसी रात उसका पति एक बारात में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया था।