इटावा: कलेक्ट्रेट में सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के महंत ने वायरल वीडियो को लेकर SSP से दो युवकों की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
Etawah, Etawah | Jun 1, 2026 कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सिद्धपीठ पिलुआ हनुमान मंदिर के महंत हरभजनदास ने वायरल वीडियो के संबंध में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एसएसपी को ज्ञापन दिया है। उन्होंने बताया कि दो युवकों द्वारा वीडियो एडिट करके वायरल किया जा रहा है जिससे सोशल मीडिया पर छवि खराब की जा रही है। दोनों युवकों पर कार्यवाही की मांग की है।