मंझिआंव: कामत शरीफ दरगाह के जलसे में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की चादरपोशी
मंझिआंव स्थित कामत शरीफ की पाक दरगाह में आयोजित जलसा में बुधवार को झारखंड के पूर्व मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दरगाह पर चादरपोशी कर गढ़वा सहित पूरे सूबे में अमन-चैन, भाईचारे, तरक्की और अवाम की खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी। जलसा में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और गंगा-