भिनाय: पोक्सो एक्ट व अपहरण के मामले में फरार आरोपी को भिनाय थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाईवे के ढाबों पर काट रहा था फरारी
Bhinay, Ajmer | May 29, 2026 भिनाय थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट व अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी राकेश बैरवा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था,जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबोच लिया।गुरुवार देर रात्रि प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।शुक्रवार सुबह 9 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही।