कौंच: जुझारपुरा गांव में गोबर के कंडों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, चिता से उठी थी चिंगारी
Konch, Jalaun | May 12, 2026 कोंच तहसील के जुझारपुरा गांव में मंगलवार दोपहर 2:30 गौशाला के पास रखे गोबर के कंडों में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने प्रभारी लाखन सिंह के नेतृत्व में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, ग्रामीणों के अनुसार, पास में जल रही चिता की चिंगारी से आग लगी थी।