अम्बाला: अंबाला नगर निगम अब करोड़ों का टैक्स वसूलेगा
Ambala, Ambala | Oct 31, 2025 अंबाला नगर निगम ने 430 करोड़ रुपये का बकाया टैक्स वसूलने के लिए कमर कस ली है, इसके लिए फिलहाल 10 लाख से ऊपर बकाया टैक्स वालों को ना केवल नोटिस थमाये जाएंगे बल्कि सीलिंग की कार्यवाई और कुर्की जैसे सख्त कदम भी उठाये जाएंगे। इस सब के लिए फिलहाल नगर निगम की टैक्स ब्राच ने अंबाला शहर के 280 लोगों के नोटिस जारी कर दिये हैँ।