अररिया: अररिया में एलपीजी आपूर्ति सुचारू, हर पंचायत में कंट्रोल रूम, एजेंसियों पर छापेमारी, 509 शिकायतों में से 453 का निपटारा
Araria, Araria | Apr 28, 2026 अररिया जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर पंचायत में पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवनों में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।