नानपारा: नवाबगंज मंगली नाथ रामलीला मैदान में विजयदशमी पर्व मनाया गया, बुराई पर अच्छाई की हुई जीत
रामनगर सेमरा नानपारा के मंगली नाथ रामलीला मैदान में विजयादशमी पर्व मनाया गया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।मंगली नाथ शिव मंदिर के पास रामलीला मैदान में दशहरा मेले का भी आयोजन हुआ। यहां रावण वध नाटक का मंचन किया गया। राम और रावण के बीच युद्ध हुआ।