किन्नौर जिला कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को लेकर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने असंतोष जताया है। आरोप है कि नया अध्यक्ष पैराशूट नेता हैं और उन्होंने कभी कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया। कार्यकर्ताओं ने ऐसे नेता को बर्दाश्त ना करने की बात कही है।