खुरई: खिमलासा रोड पर एक युवक और उसके बच्चों के साथ उसके ही परिजनों ने की मारपीट, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
Khurai, Sagar | Aug 16, 2024 खिमलासा रोड पर रेल्वे गेट के पास आज दोपहर खिमलासा निवासी एक युवक और उसके बच्चों से उसके ही परिजनों ने मारपीट कर दी। गंभीर हालत में डायल 100 से खुरई अस्पताल लाया गया। घायल ने बताया कि पहले उसको बछड़े की हत्या में झूठा फंसाया गया था। जिसके सबूत के तौर पर आरोपियों के भाई की आवाज रिकार्ड कर ली थी। उसका मोबाइल छीनने और सबूत मिटाने के लिए उसे और बच्चों को मारा गया