दरभंगा: रेलवे प्रशासन के द्वारा अवर निरीक्षक मद्यनिषेध भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर चलाई जाएगी परीक्षार्थी स्पेशल ट्रेन
दरभंगा रेलवे जंक्शन से रेलवे प्रशासन के द्वारा अवर निरीक्षक मद्यनिषेध भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। बता दे कि यह परीक्षा 12 जुलाई रविवार को आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने दरभंगा से एक एवं मधुबनी से एक ट्रेन का परिचालन परीक्षार्थी स्पेशल ट्रेन के रूप में करेगी। इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 4:30 बजे दी गई।