अररिया: कलकली में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 12, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के कलकली वार्ड संख्या 13 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.