अररिया: फाइनेंस कर्मी से लूट कांड मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, अररिया एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी जानकारी
Araria, Araria | Jan 11, 2025 अररिया जिले के पलासी थाना पुलिस ने फाइनेंस कर्मी से लूट मामले का उद्वेदन करते हुए कांड में शामिल अपराधी दानिश पिता नशीन खान, पड़रिया खान टोला, थाना सिकटी, जिला अररिया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर शनिवार को शाम 4:30 के करीब अररिया एसपी कार्यालय में एसपी अंजनी कुमार के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी गई।