अररिया: रामपुर चौक के समीप सड़क पार कर रही महिला को अनियंत्रित अटों ने मारी टक्कर, हादसे में महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 11, 2025 कुर्साकाटा मार्ग में रामपुर चौक के समीप शनिवार की शाम 6:30 बजे के करीब सड़क पार कर रही महिला को एक अनियंत्रित अटों ने टक्कर मार दि, जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.