मेसकौर: एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चिरैया में शनिवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण सह जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौतम कुमार ने किया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा बच्चों और अभिभावकों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।