बीना: खिरिया वार्ड से निकलेगी आकर्षक झांकियों के साथ भव्य राम बारात, शहर में चार पहिया वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
Bina, Sagar | Nov 24, 2025 बिना में कल यानी मंगलवार को श्री राम जानकी विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस मौके पर खिरिया वार्ड स्थित राम नाम सिद्ध पीठ से आकर्षक झांकियां के साथ ऐतिहासिक श्री राम बारात निकाली जाएगी। बड़ी तादाद में श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे और हजारों भक्त भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे। सुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने बड़े कदम उठाए हैं।