अरनोद: होरी हनुमान धाम में 8 मई को विशाल भंडारा एवं धार्मिक आयोजन, तैयारियां जोरों पर
प्रतापगढ़। जिले के प्रसिद्ध श्री होरी हनुमान धाम में हनुमान जी महाराज के नवनिर्मित मंदिर की कलश स्थापना की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर 8 मई शुक्रवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं विशाल भोजन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास व्यापक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजनकर्ता श्री सिद्ध पीठ होरी हनुमान भक्त मंडल के तत्वावधान में आय