थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा थाना मानपुर में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।